Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस राजिंदर गुप्ता ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को 21 करोड़ किए दान

ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस राजिंदर गुप्ता ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को 21 करोड़ किए दान

चंडीगढ़/पंजाब (द स्टैलर न्यूज़)। ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस राजिंदर गुप्ता ने सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध मंदिर तिरुपति में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एसवी प्राणदान ट्रस्ट को 21 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण योगदान राशि भेंट की है। राजिंदर गुप्ता ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ व्यक्तिगत रूप से टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वेंकैया चौधरी को उनके कार्यालय में दान का चेक सौंपा। टीटीडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी और कहा कि, “एसवी प्राणदान ट्रस्ट को ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस राजिंदर गुप्ता द्वारा 21 करोड़ रुपए का बड़ा दान दिया गया है। दानकर्ता ने उसी राशि का चेक टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वेंकैया चौधरी को तिरुमाला स्थित उनके कैंप कार्यालय में सौंपा”।

Advertisements

यह बड़ा योगदान एसवी प्राणदान ट्रस्ट के प्रयासों को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देगा, जो रोगियों व विशेष रूप से जानलेवा बीमारियों से पीड़ित लोगों को मुफ्त चिकित्सा प्रदान करने के लिए समर्पित है। राजिंदर गुप्ता द्वारा दिया गया यह योगदान सामुदायिक कल्याण में सुधार के प्रति ट्राइडेंट ग्रुप के समर्पण को उजागर करता है और सार्थक प्रभाव के लिए इसकी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here