
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान में 22 अगस्त को एक स्कूल वैन पर बदमाशों ने गोलियां चला दी। इस घटना में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह घटना लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर अटक जिले के ढेरी कोट इलाके में घटी। पुलिस के मुताबिक स्कूल वैन बच्चों को उनके स्कूल छोड़ने जा रही थी तभी अज्ञात शूटरों ने उस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में करीब 5 बच्चे घायल हो गए और दो बच्चों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सरदार ग्यास गुल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से शूटरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।












