Tuesday, October 13, 2026
Home Latest एडीसी शिखा भगत ने मॉडल टाउन पार्क में पौधे लगाकर किया पौधारोपण...

एडीसी शिखा भगत ने मॉडल टाउन पार्क में पौधे लगाकर किया पौधारोपण मुहीम का आगाज

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। डिप्टी कमिश्नर कपूरथला अमित पांचाल के दिशा निर्देश के मुताबिक पंजाब सरकार की हरियावल स्कीम के तहत ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब कपूरथला की ओर से आज मॉडल टाउन में स्थित ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब पार्क में पौधारोपण की मुहिम का आगाज किया गया। इस मोके पर मुख्य मेहमान के तौर पर अतिरिक्त जिलाधीश जनरल शिखा भगत पी.सी.एस. ने भाग लिया। उन्होंने एक अनोखे किसम के मियावाकी पर्पल मैंगो ट्री लगाया। इस मोके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि  जीवन की सुरक्षा जीवन का स्वास्थ्यमय विकास हैं जिसमे पर्यावरण की शुद्धता और उसका विकास में योगदान देना अति अनिवार्य हैं।  इस वक्त अपने आस पर हरियावल की बहुत जरुरत हैं उक्त संस्था द्वारा मॉडल टाउन के इस पार्क को गोद लेकर पिछले 4 सालो से जो मेहनत की जा रही हैं वह कबीले तारीफ हैं। उन्होंने कहा कि संस्था के प्रधान सुकेत गुप्ता एडवोकेट की और से बताये अनुसार  इस पार्क में ज्यादातर पेड़ पौधे दवाइयों से सम्बंधित हैं।

Advertisements

उक्त पार्क में इस संस्था द्वारा सहंजना के, अर्जुन के, अमलतास के, नीम के, अपराजिता के साथ साथ कई तरह के फ्लो के पेड़ लगाए हुए हैं जिस से यह साफ होता हैं कि संस्था उक्त पार्क के साथ साथ लोगो की सेहत का धयान भी उक्त पार्क में लगे पेड़ पोधो के औषधीय गुणों से करती हैं। उन्होंने संस्था का सभी सदस्यों को बधाई दी और आगे भी इसी तरह पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।  आल इंडिया सिटीजन फॉर्म के प्रधान और सीनियर जर्नलिस्ट बी.एन.गुप्ता ने कहा आज ग्लोबल वार्मिंग के चलते पेड़ लगाने की बहुत जरुरत हैं तथा यह मौसम ऐसे पेड़ लगाने के लिए सबसे उचित समय हैं। इस अवसर पर राजिंदर राजू उप प्रधान एच आर पी सी पंजाब, आकाश कपूर इंचाज आईटी विंग, मनमोहन वालिया (प्रधान कपूरथला विंग) तरुण पुर्थी (चैयरमेन वयापार मंडल  एच आर पी सी कपूरथला), मास्टर राजकुमार, अनुपम मरवाहा (उप प्रधान एच आर पी सी, कपूरथला विंग), तरुण भारद्वाज, कमल, शंकर, तरसेम सिंह प्रधान रूरल विंग, राजविंदर सिंह प्रिंस अरोड़ा, रचित सहगल, गुरमीत सिंह एसओ आदि मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here