Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal लंबलू पंचायत उपप्रधान ने फिर लगाए प्रधान पर नए आरोप, पंचायत प्रधान...

लंबलू पंचायत उपप्रधान ने फिर लगाए प्रधान पर नए आरोप, पंचायत प्रधान ने कहा नियमों के तहत हो रहे सब कार्य

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। बमसन विकास खंड की पंचायत लंबलू में उपप्रधान की कुर्सी कोर्ट रूम से हटाए जाने का विवाद अभी तक थमा नहीं है। उप प्रधान सुरेंद्र कुमार ने उपायुक्त  हमीरपुर को19 अगस्त को  एक नया प्रार्थना पत्र सौंप लंबलू पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों में अनियमिताओं की जांच करने की मांग उठाई है।  वहीं पंचायत प्रधान केसी चौहान ने उप प्रधान द्वारा लगाए जा रहे निराधार आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि पंचायत में सभी कार्य नियमों के अनुसार चले हुए हैं। उपप्रधान  का चुनाव अवैध घोषित होने के बाद  उनकी अपील को अभी रिव्यू में रखा गया है और फैसले पर अभी पूर्णता स्टे की स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में अगर उपप्रधान पंचायत के कार्यों में विघ्न डाल रहा है तो नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Advertisements

 उपप्रधान की हटी कुर्सी, प्रधान ने कहा  अब लगा ले उपप्रधान अपनी कुर्सी

लंबलू पंचायत में कोर्ट रूम से उपप्रधान की कुर्सी हटाए जाने से शुरू हुआ विवाद उपायुक्त, बीडीओ और  जिला पंचायत  अधिकारी तक पहुंचा । इसके बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। उपप्रधान सुरेंद्र कुमार ने  28 जुलाई को डीसी को सौंपी शिकायत पर कार्यवाही न होने पर 19 अगस्त को नए आरोपों के साथ एक एप्लीकेशन और उपायुक्त कार्यालय में जमा करवा दी। वहीं पंचायत प्रधान  केसी चौहान ने कहा कि उपप्रधान अपनी कुर्सी स्वयं कोर्ट रूम में लगा सकता है। उन्होंने कहा कि कोर्ट रूम में शांति बनाए रखना उप प्रधान का दायित्व भी है।

पंचायत कार्यवाही शांतिपूर्ण चल रही : पंचायत सचिव 

वहीं ग्राम पंचायत लंबलू के सचिव वनीत कुमार ने कहा कि पंचायत कार्यवाही शांतिपूर्ण चल रही है। उपप्रधान को नियमित मानदेय मिल रहा है और नियमों के तहत उनकी हाजिरी भी लग रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here