
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने राज्य में 12वीं कक्षा के अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि चंबा जिले के चौवारी में स्थित सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों ने गलती से 10वीं कक्षी की जगह 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र खोल दिया, जिसके बाद 12वीं कक्षा के अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा विनियम, 1993 (जुलाई 2017 तक संशोधित) की धारा 2-1-2 के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष ने राज्य भर में 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा को तत्काल रद्द करने का आदेश दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।











