दुखदायी: शिक्षा विभाग के पूर्व सीनियर सुपरिटेंडेंट पुष्पिंदर वर्मा का निधन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा विभाग के पूर्व सीनियर सुपरिटेंडेंट पुष्पिंदर वर्मा निवासी रविदास नगर का 18 फरवरी को देर रात्रि करीब 12 बजे निधन हो गया। उनके निधन से उनके घर में चल रही बेटे की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बेटे की शादी के उपलक्ष्य में 19 फरवरी को डी.जे. एवं जागो का कार्यक्रम था और 21 को लुधियाना में शादी थी। उनके निधन पर शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों के अलावा शहर की अलग-अलग धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here