Sunday, October 25, 2026
Home Education आर्ट ऑफ़ लिविंग होशियारपुर चैप्टर ने विद्यार्थियों को नशों के खिलाफ किया...

आर्ट ऑफ़ लिविंग होशियारपुर चैप्टर ने विद्यार्थियों को नशों के खिलाफ किया जागरुक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के सानिध्य में आर्ट ऑफ़ लिविंग होशियारपुर चैप्टर के द्वारा नशे के खिलाफ मुहिम के तहत सेंट सोल्जर स्कूल, गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल रेलवे मंडी, एस डी स्कूल में  सेमिनार लगाए गए और तकरीबन 660 विद्यार्थियों को जागरुक किया गया।

Advertisements

आर्ट ऑफ लिविंग बंगलौर आश्रम से विशेष रूप से आये प्रिंस ने विद्यार्थियों को ध्यान करवाया, योगा मेडिटेशन के बारे में और नशे के  अवगुणों के बारे में समझाया। उन्होंने बड़े ही सरल और अच्छे ढंग से विद्यार्थियों को नस्य से दूर रहने की युक्तियाँ बताई। उन्होंने कहा कि नशा ऐसी ऐसी बुरी आदत है कि जिससे बहन से भाई माता पिता से पुत्र बिछड़ जाते हैं। जहाँ तक की आज जो भी संयुक्त परिवार में समस्याएं आ रही हैं, सभी की जड़ नशा है। उन्होंने कहा की आज अदालतों में तलाक के केस इतने बढ़ रहे हैं कि भविष्य में संयुक्त परिवार का एक सपना रह गया है । उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए कहा और समाज में नशे के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए जोर दिया।

आखिर में उन्होंने कहा कि योगा और मेडिटिशन ही एक साधन है जिसके द्वारा हम समाज में शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्त हो सकते हैं और इन नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रह सकते हैं। मौके पर श्रीमती वंदना सूद, अजय धीमान, श्रीमती मंजू धीमान,तने बसी, उमाशंकर और सतनाम सिंह भी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here