Saturday, October 24, 2026
Home Crime Girls Washroom से मिला हिडन कैमरा, 300 वीडियों लीक, छात्रों ने शुरू...

Girls Washroom से मिला हिडन कैमरा, 300 वीडियों लीक, छात्रों ने शुरू किया प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। जहां लड़कियों के हॉस्टल के शौचालय में एक हिडन कैमरा मिला है। इस कैमरे से बने कुछ वीडियो कथित तौर पर छात्रों के बीच वायरल होने के बाद छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद इस संबंधी पुलिस को मामला दर्ज करवाया गया।

Advertisements

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फाइनल ईयर के एक छात्र को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। छात्रों के मुताबक कैमरे से कथित तौर पर 300 से अधिक वीडियो रिकॉर्ड किए गए और कथित तौर पर इन्हें लड़कों के हॉस्टल में प्रसारित किया गया। अधिकारियों के मुताबक  छात्र की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।  दूसरी तरफ कॉलेज प्रशासन ने दावा किया कि लड़कियों के छात्रावास में कोई छिपा हुआ कैमरा नहीं मिला है वह पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here