Tuesday, October 27, 2026
Home Latest उत्तरप्रदेश के सांसद और विधायक दरवाजे क्यों नहीं लगवा पा रहे?: लक्ष्मीकांता...

उत्तरप्रदेश के सांसद और विधायक दरवाजे क्यों नहीं लगवा पा रहे?: लक्ष्मीकांता चावला 

senior bjp leader punjab

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का आतंक है और जिले के गांवों में गरीबी की हालत यह है कि अनेकों घरों के दरवाजे ही नहीं है। किसी ने चादर लगाकर रखी है, किसी ने चटाई और भेड़िये उन्हीं घरों से बच्चे या कोई भेड़ बकरी आदि उठाकर ले जा रहे हैं जहां दरवाजे नहीं हैं। वैसे यह आश्चर्य की बात है कि जो देश तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की बात कर रहा है जो सेंसेक्स 87 हजार से अधिक की खबर दे रहा है, जहां अनेकों अरबपति और दुनिया के सबसे बड़े अमीर हैं उस देश के असंख्य लोगों के कच्चे घरों के बाहर पक्के दरवाजे ही नहीं लग सके।

Advertisements

हमारे संसद सदस्यों को करोड़ों रुपये अनुदान के रूप में क्षेत्र के विकास के लिए मिलता है। और भी कई तरह की सरकारी योजना के लिए करोड़ों रुपये वे अपने अपने क्षेत्र में लेकर जाते हैं। क्या उन्हें दिखाई नहीं दिया कि उनके ही मतदाता उत्तरप्रदेश के लोग नरक की जिंदगी काट रहे हैं। जिस घर में दरवाजा ही नहीं, वे कितने बेबस, बेसहारा और गरीब होंगे। सांसद और विधायक यह दर्द क्यों नहीं महसूस करते? प्रधानमंत्री जी से अपील है कि अपने लोगों की इस मजबूरी को भी देखें और सभी सांसदों को यह आदेश दें कि एक वर्ष के अंदर अंदर जितनी भी ग्रांट उनको मिलती है वे सारी गरीबों के घरों के दरवाजे और दीवारें पक्की करवाने पर लगाएं अन्यथा तीसरी अर्थव्यवस्था बन भी जाए तो उन लोगों को क्या लाभ जिनके बच्चे भेड़िये उठाकर ले जा रहे हैं, क्योंकि उनके घरों में दरवाजे नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here