Monday, October 26, 2026
Home Crime गढ़शंकर के अलीपुर में 21 वर्षिय नितिन निवासी चणकोई की हत्या, गोली...

गढ़शंकर के अलीपुर में 21 वर्षिय नितिन निवासी चणकोई की हत्या, गोली लगने से शम्मी घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गढ़शंकर के गांव अलीपुर के मैदान में करीब 10 युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी तथा अन्य को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दस युवकों पर हत्या व हत्या के प्रयास व आर्म एक्ट के तहत का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

गत रात्रि 2 पक्षों में हुए झगड़े में एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य यिवक को गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी थी। नितिन कुमार (21) पुत्र परमजीत सिंह निवासी चणकोई थाना बलाचौर, जिला शहीद भगत सिंह नगर के रुप में हुई मृतक की पहचान तथा गोली लगने से हुए घायल की पहचान शम्मी कपूर पुत्र बलवीर सिंह निवासी अलीपुर के रुप में हुई।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई नीतिश कुमार ने बताया कि उसका भाई अपने दोस्त शम्मी कपूर के साथ जन्मदिन की पार्टी पर जाने के बाद घर वापस आ गया था तथा रात को नीतिन को राज कुमार पुत्र गुड्डू शाह निवासी बलाचौर का उसे फोन आया तथा उसने कहा कि शम्मी को उसके घर छोड़ने जाना है। जिसके बाद वह और उसका भाई सप्लैंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर पार्टी वाली जगह गांव गरले बेट पहुंच गए तथा नितिन का दोस्त राज कुमार भी वहां पर पहुंच गया। इसके बाद वह चारों दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर शम्मी को गांव अलीपुर छोड़ने के लिए निकल गए। जब वह गांव के मैदान के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से ही कुछ युवक खड़े थे और उन्होंने उन्हें घेर लिया। इसके बाद वह शम्मी को घसीट कर मैदान में ले गए और उन्होंने उसे पीटना शुरु कर दिया। इसके बाद नितिन उसे छुड़ाने के लिए आगे बढ़ा तो उसी दौरान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ढेसी पुत्र पाल सिंह निवासी अलीपुर ने शम्मी पर पिस्टल से गोली चला दी और गोली शम्मी की बाजू में लगी।

जिसके बाद तेजिंद्र सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी अलीपुर, नीरज कुमार उर्फ आकाश पुत्र राज कुमार निवासी सैला खुर्द, आकाशदीप पुत्र कुलदीप कुमार निवासी ग्रीन रेवन्यू गढ़शंकर, राजदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र सतवीर सिंह निवासी हियातपुर रूडक़ी, पाला निवासी सैला खुर्द ने तेजधार हथियारों तथा जग्गू निवासी सिकंदरपुर, जय निवासी नवांशहर, सुखेदव सिंह पुत्र चूहड़ सिंह निवासी भज्जलां और बिंदा निवासी हियातपुर रूडक़ी व अन्य अज्ञात युवकों ने खंडों व अन्य प्रकार के तेजधार हथियारों से नितिन पर हमला कर दिया और वह यह देखकर डर के मोटरसाइकिल वहीं छोड़ कर भाग गए। हमलावर जब वहां से फरार हो गए तो उन्होंने नितिन को गंभीर अवस्था में नवांशहर के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज दौरान नीतिन ने दम तोड़ दिया। शम्मी को गांव कगे कुछ लोगों ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया। जिसे होशियारपुर रैफर कर दिया गया। थाना गढ़शंकर प्रभारी बलजिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में 10 आरिपयों को नामजद कर एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here