
कोलकाता (द स्टैलर न्यूज़)। कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा के सांसद जवाहर सरकार ने त्यागपत्र दे दिया है। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ को लिखे पत्र में जवाहर सरकार ने कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा के सदस्य रूप में अपना इस्तीफा दे रहे हैं। कृपया उनके इस्तीफा पत्र को स्वीकार कर लें। बता दें कि कोलकाता रेप मर्डर केस के खिलाफ जवाहर सरकार ने पहले ही सांसद पद से त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी थी।













