Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा के संबंध में 24 को स्लाटर हाउस व मीट...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा के संबंध में 24 को स्लाटर हाउस व मीट की दुकानें बंद रखने के आदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने ने 24 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी जी की शोभा यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रा के रुट वाले स्थानों पर मीट की दुकाने, स्लाटर हाउस को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। उक्त शोभा यात्रा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर प्रहलाद नगर, कमेटी बाजार, बहादुरपुर चौक, माल रोड, शिमला पहाड़ी चौक, बालकृष्ण रोड, महादेव चौक, रेलवे रोड, घंटाघर, जालंधर रोड, श्री वाल्मीकि चौक से होते हुए वापिस पुरानी सब्जी मंडी, गऊशाला बाजार, बैंक बाजार, दाल बाजार, प्रताप चौक, कश्मीरी बाजार, घंटाघर, कोतवाली बाजार, गौरा गेट, कमेटी बाजार से श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर प्रहलाद नगर में समाप्त होगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी होशियारपुर के अध्यक्ष हरीश खोसला की ओर से इस संबंधी अनुरोध किया गया था। इस लिए शोभा यात्रा वाले दिन इस रुट के सभी स्लाटर हाउस व मीट की दुकाने बंद रखी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here