
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 2024 के लोकसभा चुनाव में घर से वोट डालने आये पर वोटर सूची में नाम ना होने कारण निराश होकर घर जाना पड़ा आज ज़िला भाजपा महामंत्री व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू और ज़िला भाजपा सचिव अश्वनी गैंद ने प्रैस द्वारा बताया गया की योह काम 20 सितंबर से वोट बनाने का बी.एल.ओज द्वारा घर घर जा कर शुरू होने जा रहा है इसको बहुत ही ध्यान पूर्वक करना चाहिए क्योकि इस लोकसभा चुनाव में कई वोटर को निराश होकर जाना पड़ा की उनका नाम वोटर सूची में नहीं मिला, सबसे बड़ी दुख की बात है उनके पास वोटर कार्ड भी है और पिछले 25 साल से अपनी वोट का इस्तेमाल भी कर रहे है।

इस का कोई कारण भी नहीं पता चल सका वोट बनाते समय किसी प्रकार राजनीति नहीं होनी चाहिए और ना ही किसी राजनीति के दबाव से वोट बनानी चाहिए क्योकि भारत के लोकतन्त्र के अन्दर हर आदमी को वोट डालने का अपना अधिकार है। इस करके होशियारपुर ज़िला प्रशासन तथा इलैक्शन तहसीलदार से अपील है की हर बूथ की वोटर सूची चैक करके फिर फ़ाइनल की जाए। इस अवसर पर वीर प्रताप राणा, अमन सेठी, लक्की भाटिया, अमनदीप सिंह, शिवम गैंद, विक्की अटवाल आदि उपस्थित थे।












