Wednesday, October 21, 2026
Home Punjab तीसरे दिन मुक्केबाजी और हैंडबॉल में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

तीसरे दिन मुक्केबाजी और हैंडबॉल में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा में चल रही केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 53वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के  तीसरे दिन छात्रों ने मुक्केबाजी और हैंडबॉल में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। पाँच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में खिलाड़ी अपने-अपने संभाग को अगले दौर में पहुँचाने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं और सच्ची खेल भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisements

  हैंडबॉल के मुकाबलों में कई रोमांचक पल देखने को मिले। अंडर-14 बालक वर्ग के पहले मैच में दिल्ली ने आगरा को 19-16 से , हैदराबाद ने अहमदाबाद को 20-04 से पराजित किया।अंडर 17 वर्ग में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले | इन मुकाबलों में चेन्नई ने भोपाल को 16-08, गुवाहाटी ने चेन्नई को  24-07 से , भुवनेश्वर ने कोलकाता को 16-08 से, आगरा और गुरुग्राम ने चंडीगढ़ संभाग को क्रमशः 21-17,29-23 से, वाराणसी ने अहमदाबाद ने 15-05, लखनऊ ने जबलपुर को 29-14,देहरादून ने एर्नाकुलम को 21-14 से,मुंबई रांची को 20-14 से हराया ।  रायपुर और हैदराबाद संभाग के मध्य एक अत्यंत रोमांचक मुकाबला  14 – 14 अंकों की बराबरी पर समाप्त हुआ |

‘मुक्केबाजी में सफलता केवल उन लोगों के लिए होती है, जो हर मुक्का खाने के बाद भी उठ खड़े होते हैं।“

  जीवन में कठिन संघर्ष कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और हुनर का लोहा मनवाया, और इस खेल में नई ऊँचाइयों को छूने का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुक्केबाजी के  कई रोमांचक मुकाबलों को देख दर्शक काफी उत्साहित हुए |

  दर्शकों की उपस्थिति और उनका उत्साह खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक रहा है। आयोजकों ने कहा, “हम सभी आगामी दिनों में होने वाले रोमांचक मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खेल प्रेमियों के लिए यह प्रतियोगिता एक अद्वितीय अनुभव साबित हो रही है, जहाँ हर दिन नए-नए रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आयोजकों ने सभी दर्शकों और खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार का उत्साह बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here