Wednesday, October 28, 2026
Home Latest समाज के कमजोर वर्गों का सहयोग करना हमारा कर्तव्य: लक्की स्वामी

समाज के कमजोर वर्गों का सहयोग करना हमारा कर्तव्य: लक्की स्वामी

हिमाचल प्रदेश (ऊना, द स्टैलर न्यूज़)। युवा सेवा क्लब ऊना की तरफ से दो निर्धन परिवार की कन्याओं का विवाह करवाया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती एवं विश्व विख्यात फेस रीडर लक्की स्वामी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। लक्की स्वामी ने बताया कि क्लब की तरफ से समय-समय पर जरुरतमंद परिवारों की मदद की जाती है, जोकि समाज के समस्त वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर क्लब के प्रधान मोहन लाल मोणी ने बताया कि लुधियाना की युवती गुरदित्ती का विवाह ईसपुर गांव के धर्मजीत के साथ तथा लोहारा की सपना का विवाह परागपुर के सचिन के साथ संपन्न हुआ।

Advertisements

लक्की स्वामी ने क्लब की तरफ से किए जाते सामाजिक कार्यों के लिए उनकी सराहना की और अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाज में आर्थिक एवं अन्य कारणों के कारण पिछड़े वर्गों की सहायता करना हमारा फर्ज है।

इस मौके पर बावा हरपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष बलबीर बग्गा, प्रो. राज कुमार, सुरजीत सिंह, डा. सुरेश, जी.एल. बद्धण, शांतिस्वरुप, जगदीश राम, सुभाष, सुखदेव, नरेन्द्र सैनी, बंटी गगरेट एवं अश्विनी वशिष्ट लोहारा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here