Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur राजपूत सभा ने जरुरतमंद परिवार की बेटी की शादी में किया सहयोग

राजपूत सभा ने जरुरतमंद परिवार की बेटी की शादी में किया सहयोग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एक बार फिर से राजपूत सभा द्वारा जरुरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहायता कर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। ऐसे नेक एवम् शुभ कार्यों को आगे भी जारी रखने के लिए राजपूत सभा की एक विशेष प्रधान  ठाकुर सरजीवन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि राजपूत बिरादरी के बच्चों द्वारा किसी विशेष उपलब्धि को हासिल करने पर एवम् जरुरतमंद परिवारों को बीमारी व लड़की की शादी के लिए समय-समय पर आगे भी सहायता करते रहेंगे।

Advertisements

मुख्य सचिव डा. सुभाष डडवाल ने बताया कि वर्तमान में चल रहे समाज को कमजोर करने वाले जाति धर्म के विवाद से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम और समाज हित में एक जुट होकर अपने पूर्वजों की बहादुरी तथा वीरता से भरे इतिहास से सीख लेकर उनके पदचिन्हों पर चलने की कोशिश करनी चाहिए। इतिहास गवाह है कि राजपूत समाज सदैव ही राष्ट्रहित में काम करता रहा है और करता रहेगा। इस मौके पर बरिष्ठ पदाधिकारी ठाकुर सतीश जसवाल, ठाकुर मीर सिंह मनहास, ठाकुर सुदर्शन डडवाल, कंवर दिलबाग सिंह, कैप्टन गोबिंद सिंह जसवाल, ठाकुर पृथ्वीपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here