
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय रेलवे ने वंदे मेट्रो का नाम बदलकर ‘नमो भारत रैपिड रेल’ रख दिया है। इसकी जानकारी इंडियन रेलवेड द्वारा मिली है। बता दें कि 16 सितंबर को भुज और अहमदाबाद के बीच देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन के इलावा और वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इसका ट्रेन नंबर 94802 और 94801 होगा। भुज-अहमदाबाद के बीच की दूरी ये ट्रेन 5 घंटे और 45 मिनट में तय कर सकती है। यह ट्रेन 17 सितंबर से अहमदाबाद से शुरू होने जा रही है। नमो भारत रैपिड रेल की यात्रा के लिए प्रति यात्री किराया 455 रुपये तय किया गया है। वंदे मेट्रो ट्रेन में 12 डिब्बे होंगे जिसमें 1150 यात्री बैठकर सफर कर सकते हैं।












