Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर-टांडा रोड पर स्कूल बस की कार से हुई टक्कर, 1 घायल

होशियारपुर-टांडा रोड पर स्कूल बस की कार से हुई टक्कर, 1 घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-टांडा रोड पर सीकरी अड्डे के पास एक भयानक सड़क हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी मुताबक होशियारपुर की ओर से खाली निजी स्कूल की बस जब कस्बा टांडा की ओर जा रही थी तो सामने से गलत साइड से एक कार स्कूल बस से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें लगी है।

Advertisements

लोगों ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि  बार-बार फोन करने पर भी इमजेंसी सेवाएं उपलब्ध नहीं हुई। उन्होंने कहा कि काफी देर बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए किसी राहगीर ने अपनी निजी गाड़ी में युवक को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया। हादसे दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जारी है।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here