
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। राजौरी-पुंछ हाईवे स्थित मंजाकोट पुलिस थाने के तहत आने वाले पत्राड़ा गांव के मिर्जा मोड़ में सैन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में एक जवान की मौत, जबकि 3 जवान घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मुताबक सेना का वाहन पुंछ जिले के बीजी इलाके से मंजाकोट की तरफ जा रहा था तो एक ब्लाइंड मोड़ में चालक संतुलन खो बैठा और वाहन नदी किनारे 400 फीट गहरी खाई में गिर गया।

स्थानीय लोगों की घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया। पुलिस ने बताया कि मंजाकोट से राजोरी आते हुए रास्ते में एक जवान ने दम तोड़ दिया और घायल अन्य 3 में से दो की हालत गंभीर बताई गई है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।











