
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के 6 सैनिकों की मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है, जबकि करीब 11 जवान घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने तलाशी अभियान छेड़ दिया है। पाकिस्तान सेना के अधिकारियों ने बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर हुए आतंकवादी हमले में छह सुरक्षाकर्मी मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए। फिलहाल तलाशी जारी है।












