Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh आप पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने जेपी नाड्डा के ब्यान...

आप पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने जेपी नाड्डा के ब्यान को लेकर दिया जवाब

The Stellar News Logo

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने जे.पी नाड्डा द्वारा दिए गए ब्यान का जवाब देता कहा कि जे.पी नड्डा जी को पता होना चाहिए कि कुल 376 करोड़ रुपए की बकाया राशि में से 220 करोड़ केंद्र का है और केंद्र सरकार ने पंजाब के 800 करोड़ रुपए से ज़्यादा के  नेशनल हेल्थ मिशन के फंड पिछले दो सालों से रोक रखे हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि अलग-अलग योजनाओं के पंजाब के हिस्से के लगभग 8000 करोड़ रुपए से ज़्यादा के फंड केंद्र ने रोक रखे हैं।

Advertisements

पिछले दो सालों से पंजाब सरकार केंद्र से लगातार अपना हक़ मांग रही है, लेकिन केंद्र बिल्कुल भी नहीं सुन रहा है। नील गर्ग ने कहा कि नड्डा जी हमे हमारे हक़ का  8000 करोड़ रुपए दे दें। गर्ग ने कहा कि अगर पंजाब के लोगो की इतनी ही चिंता है तो हमारे (पंजाब) हक़ के पैसे क्यू रोक रखे हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here