
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिला हमीरपुर के तहत आज ग्राम पंचायत कुठेड़ा में बनने बाले नए पंचायत भवन का कार्य शुरू होने से पहले सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने भूमि पूजन किया। कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने बताया कि आज भूमि पूजन कर इस कार्य को शुरू कर दिया गया हैं।

जल्द ही यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा और जनता व जनप्रतिनिधियों को सौंप दिया जायेगा। मुख्यअतिथि सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह के साथ पंचायत प्रधान सतपाल, उप प्रधान मंजीत कुमार, सभी वार्ड सदस्य, पूर्व प्रधान अमन कुमार व कैप्टन उत्तम चंद उपस्थित रहे।












