
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज), रजनीश शर्मा। टौणी देवी क्षेत्र से संबंधित कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर को किसान कांग्रेस जिला हमीरपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजेश ठाकुर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस में अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा ब्लॉक टौणी देवी के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब उन्हें किसान कांग्रेस का जिला हमीरपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके लिए राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू और किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सोहन वर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।












