
गुजरात (द स्टैलर न्यूज़)। गुजरात के हिम्मत नगर में एक तेजरफ्तार गाड़ी ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार देने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे दौरान 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह लोग शामलाजी से अहमदाबाद जा रहे थे और जब यह लोग गुजरात के हिम्मत नगर में पहुंचे तो अचानक कार चालक को नींद आ गई और गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने के कारण गाड़ी ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि आधी गाड़ी ट्रक में घुस गई और हादसे में 7 लोगो की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












