Sunday, October 11, 2026
Home Crime होशियारपुर पुलिस को मिली सफलताः 21600 नशीले कैप्सूल तथा 33800 नशीली गोलियों...

होशियारपुर पुलिस को मिली सफलताः 21600 नशीले कैप्सूल तथा 33800 नशीली गोलियों सहित 10 लाख ड्रग मनी बरामद, 6 काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), संदीप डोगरा। एसएसपी सुरेन्द्र लांबा के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 21600 नशीले कैप्सूल तथा 33800 नशीली गोलियों के अलावा 10 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत सिंह बहिया ने बताया कि एसएसपी के निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि मोहल्ला जगतपुरा में कपड़े की दुकान करने वाला अजय वालिया पुत्र वरिंदर वालिया निवासी जगतपुरा कपड़े की दुकान की आड़ में नशे की गोलियों का काम करता है। इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अजय को काबू करके उसकी दुकान से 2400 नशीले कैप्सूल, एक कंपनी की 5000 नशीली गोलियां व एक अन्य कंपनी की 12 हजार नशीली गोलियां और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद करके उसके खिलाफ 21 सितंबर को थाना सिटी में मामला दर्ज किया था। रिमांड दौरान अजय ने ब ताया कि वह यह नशीले कैप्सूल तथा गोलियां राहुल यादव निवासी आगरा से कोरियर के माध्यम से मंगवाता है तथा उससे यह गोलियां एवं कैप्सूल अवतार सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी जिया सहोता खुर्द थाना गढ़दीवाला केयरआफ सहोता मैडीकल स्टोर तथा करमजीत सिंह उर्फ अजय पुत्र लाल सिंह निवासी कीर्ति नगर थाना माडल टाउन होशियारपुर लेकर जाते हैं।

करमजीत सिंह उर्फ अजय को चैनदीप सिंह पुत्र चरन सिंह तथा इसका पिता चरन सिंह पुत्र वरियाम सिंह निवासी पुराना बस स्टैंड केयरआफ रजिंदरा मैडीकल स्टोर टांडा नशीले कैप्सूल तथा गोलियां मंगवाने के आर्डर देते थे तथा करमजीत सिंह आगे अजय वालिया को आर्डर देता था। आर्डर मिलने के बाद अजय आगरा के राहुल यादव से माल मंगवाता था। चैनदीप सिंह से पूछताछ दौरान उसने बताया कि वह अपने भाई रजिंदर सिंह के साथ मिलकर अपने मैडीकल स्टोरों पर नशीले कैप्सूल व गोलियों का धंधा करते हैं तथा उन्होंने माल रजिंदर सिंह के घर में छिपा कर रखा हुआ है। इसके बाद इंस्पैक्टर गुरप्रीत ने पुलिस पार्टी के साथ उसके घर पर रेड करके वहां से 16800 नशीली गोलियां और 19200 नशीले कैप्सूल बरामद करने के साथ-साथ 5 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद करने में सफलता हासिल की।

आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है। एसपी सरबजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों जिनमें अजय वालिया, अवतार सिंह, करमजीत सिंह, चैनदीप सिंह, रजिंदर सिंह तथा चरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि करमजीत सिंह के खिलाफ थाना सिटी में 22 जनवरी 2023 को एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है तथा रजिंदर सिंह के खिलाफ थाना टांडा में 8 नवंबर 2012 का एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस मामले की सफलता में डीएसपी आतीश भाटिया के अलावा सीआईए स्टाफ इंचार्ज गुरप्रीत के अलावा पुलिस टीम का योगदान रहा तथा अभी भी आगे की जांच जारी है ताकि मुख्य सरगना के साथ-साथ इस कारोबार में संलिप्त और लोगों की धरपकड़ भी की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here