Tuesday, October 27, 2026
Home Crime होशियारपुर पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाए 2 हत्या के मामले, मां...

होशियारपुर पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाए 2 हत्या के मामले, मां के हत्यारे बेटे सहित लूट की नीयत से हत्या करने वाले 5 गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), संदीप डोगरा। होशियारपुर पुलिस ने हत्या के दो अलग-अलग मामलों को मात्र 48 घंटे में सुलझाते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकारवार्ता में एसएसपी सुरेन्द्र लांबा ने बताया कि 19 अक्टूबर को दशमेश नगर में कुंडला देवी पत्नी गुरदेव सिंह की हत्या हुई थी तथा इस बाबत थाना माडल टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी। पुलिस ने अलग-अलग पहलुओं पर जांच करते हुए टेक्निकल एवं सीसीटीवी की फुटेज की मदद एवं गुप्त सूचना पर गहनता से जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि कुंडला देवी के बेटे सोनू सिंह उर्फ सोनू पुत्र दुरदेव सिंह ने ही अपनी माता की हत्या की थी। पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसकी मां उसका रिश्ता उसकी मौसी की लड़की से नहीं होने दे रही तथा इसके चलते उसने लकड़ी का कोई सख्त डंडा (बाही) से वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। इस मौके पर एसपी सरबजीत सिंह बाहिया, डीएसपी देवदत्त शर्मा एवं थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पैक्टर गगनदीप संह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Advertisements

एसएसपी लांबा ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना टाउन को कक्कों के समीप एक शव मिला था। मृतक की पहचान दीपक सहगल पुत्र ओम प्रकाश सहगल के रुप में हुई थी। जिस संबंधी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। इस संबंधी मीनू सहजपाल पत्नी भगवंत सहजपाल ने बताया था कि उसका जीजा दीपक सहगल 19 अक्टूबर को यह कह कर घर से करीब 5 हजार रुपयए लेकर गया था कि उसने नया फोन व अपने नाम पर सिम लेनी है। इसके बाद वह घर वापिस नहीं आए। जिसके बाद 21  अक्टूबर को माउंट कार्मल स्कूल के समीप कक्कों के सामने खाली प्लाट में उनका शव मिला था। पुलिस ने तकनीकी एवं सीसी टीवी फुटेज से प्राप्त जानकारी पर जांच करते हुए 4 लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों ने 5000 रुपये छीनने के लिए दीपक सहगल पुत्र ओम प्रकाश सहगल निवासी 87, हरमिलाप नगर, बलटाना, मोहाली के साथ मारपीट की और उस पर डंडों से वार किए और उसे रस्सी के साथ खम्भे के साथ बांध दिया था, जिसके कारण बाद में उसकी मौत हो गई थी।

एसएसपी श्री लांबा ने बताया कि आरोपियों की पहचान उदय पुत्र यमन शाह निवासी कठाह, थाना महिसी, जिला मत्तेहारी बिहार, शिव शंकर पुत्र लाल बहादर, निवासी बसंतपुर, थाना पारु, जिला मुजफ्परपुर बिहार, श्याम कुमार पुत्र बलजिंदर राये निवासी सुंदर सराये, मोतीपुर, जिला मुजफ्फरपुर बिहार तथा राम बाबू पुत्र शंकर राव निवासी करवा नंबर 1, थाना हिलमत नगर, जिला डरलाये, नेपाल तथा सभी हाल निवासी कक्कों अड्डा, थाना माडव टाउन जिला होशियारपुर के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और अभी और खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here