
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी कीर्ति नगर की तरफ से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन करके उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए गए। प्रधान व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी ने भगत सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा के पुष्प भेंट करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह ने छोटी उम्र में देश की खातिर प्राणों की आहुति दी और हंसते हुए फांसी का फंदा चूम लिया था। उनके जैसी सोच और जज्वे के साथ आज हमारी युवा पीढ़ी को नशों व अन्य सामाजिक बुराईयों को छोड़ देश सेवा के कार्य करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से शहीदों की पुण्यतिथि व जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करके समाज को उनकी सोच और विचारों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर राम यशपाल, मुनीश पाल, आशीष सोनू, उमेश गुप्ता, दलजीत सिंह, दरिंदर कुमार, दीदार ठाकुर, सोनू कुमार, उमा शंकर, नारायण सिंह, गुरविंदर सैनी, दीपक कुमार, हितेश कुमार, मुकेश कुमार, सुशील पंडित, सुनील कुमार, ओंकार, मनी सिद्ध, नवी कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बलविंदर कुमार, श्याम कुमार गुप्ता, नवलेश कुमार, नरेश कुमार, राज कुमार, राम निवास, चंदर मोहन, जीवन कुमार, अमरजीत सिंह, नितिन कुमार, उदय कुमार, शामिंदर कुमार, रवि कुमार, नारायण सिंह, संदीप कुमार, गुरजीत सिंह, सुनील शर्मा, दीपक कुमार, राहुल शर्मा, बलजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।












