
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। श्राद्ध पक्ष में हरिद्वार गंगा ब्रह्म कुंड में प्रतिपक्ष अमावस के दिन 2 अक्तूबर को 4975 दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्राद्ध करेंगे। इसमें पंडित ज्वाला प्रसाद के वंशज पंडित गणेश शर्मा और उनके सहयोगी पूरी विधि विधान से इन 4975 लावारिस दिवंगत का श्राद्धकर्म को संपन्न करेंगे। शांतनु का कहना है कि वह पिछले तीस साल से यह काम कर रहे है और जब तक जीवित रहेंगे इस कार्य को करते रहेंगे।

शांतनु का मानना है संसार में कोई व्यक्ति लावारिस नहीं होता वह किसी ना किसी मां के जिगर के टुकड़े, किसी का लाल तो किसी का कलेजे टुकड़ा होता है। जब उसकी शिनाख्त नहीं होती है तो वह लावारिस हो जाता है।











