Monday, October 19, 2026
Home Punjab हमीरपुर को शीघ्र मिलेंगे नगर निगम और डिविजनल कमिश्नर के तोहफे: सुरेश

हमीरपुर को शीघ्र मिलेंगे नगर निगम और डिविजनल कमिश्नर के तोहफे: सुरेश

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भोरंज के विधायक  सुरेश  कुमार ने कहा है कि जब से  सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम बने  हैं , हमीरपुर के विकास को नई उड़ान मिली है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड हमीरपुर पहले 55 करोड़ रुपए से पांच मंजिला बन रहा था जिसके लिए अब अब 95 करोड़ रुपए का बजट देकर  आठ मंजिला बनाया  जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कालेज अगले माह से नई बिल्डिंग में कार्य करना शुरू कर देगा। नर्सिंग कॉलेज और कैंसर का एक्सीलेंस सेंटर, जसकोट में हेलीपोर्ट, जैसी बड़ी उपलब्धियां सीएम द्वारा प्रदान की गई है। विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि हमीरपुर शहर के दस नंबर वार्ड में चिल्ड्रन पार्क बनेगा।शहर को सुंदर बनाने  के लिए बीस करोड़ रुपए खर्च किया जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि शिमला , मंडी और धर्मशाला में डिविजनल कमिश्नर के कार्यालय के बाद  हमीरपुर में भी डिविजनल कमिश्नर का ऑफिस शुरू हो रहा है। इसके अतिरिक्त हमीरपुर जल्द नगर निगम बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भोरंज , नादौन , सुजानपुर में बस अड्डे का निर्माण  शुरू हो चुका है। डे बोर्डिंग स्कूल बन रहे है। अस्पतालों में अच्छी  सुविधाएं मिले इसके लिए  स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात किए जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here