Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal चम्बोह की सोनिका बनी शान ए हिमाचल विजेता 

चम्बोह की सोनिका बनी शान ए हिमाचल विजेता 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। नादौन में ‘हम है हिमाचल’ थीम पऱ आयोजित प्रतियोगिता के सन्देश के साथ  मिसिज शान  ए हिमाचल  सीजन 5  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इस प्रतियोगिता में  अवाहादेवी  के साथ लगते चम्बोह गांव की सोनिका ने  मिसिज शान ए हिमाचल  2024 का खिताब अपने नाम कर इलाके का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि बचपन  से ही उन्हें मॉडलिंग का शौक था और आज इस उपलब्धि को पाकर वह बहुत खुश हैं। मिसिज शान ए हिमाचल -2024 के आयोजन में हिमाचल के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें मिस, , मिस्ट्रेस केटेगरी शामिल थी, यह प्रतियोगिता  दो  दिन चली।

Advertisements

महिलाओं को दिया यह संदेश

सोनिका ने कहा है कि समाज के उत्थान में महिलाओं की अहम भूमिका है। लोग अपनी बेटियों की शिक्षा के लिए सजग रहें। आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं में शक्ति स्वरूपा हैं। उन्हें अपनी काबिलियत पर भरोसा होना चाहिए। सोनिका ने शान ए हिमाचल प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता विशाल शर्मा का आभार जताया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here