Wednesday, October 21, 2026
Home Latest मध्य प्रदेश में कार ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत,...

मध्य प्रदेश में कार ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 1 घायल

मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के खंडवा में देर रात सड़क हादसे दौरान मेडिकल स्टूडेंट की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मुतक की पहचान हिमांशु और घायल की पहचान आशीष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंदौर रोड़ पर पीछे से आ रही कार ने बाइक पर सवार 2 मेडिकल स्टूडेंट को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एक स्टूडेंट का पैर का पंजा अलग हो गया दूसरे स्टूडेंट को भी गंभीर चोट आई है। कार सवार मौके से फरार बताया जा रहा है।

Advertisements

मौके पर राहगीरों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया। जहां पर ईलाज दौरान हिमांशु की मौत हो गई है आशीष का अभी इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस को  सूचित किया गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here