
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणी देवी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकांदर के गांव कोहलवीं के महिला मंडल को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य हेतु ग्रामीण विकास विभाग व जिला प्रशासन हमीरपुर के द्वारा सम्मानित किया गया।
Advertisements

इस सम्मान के लिए टौणी देवी ब्लॉक में से महिला मंडल कोहलवीं को चुना गया। यह सम्मान मुख्य अतिथि एस डी एम हमीरपुर के द्वारा दिया गया।












