
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव से दिलदहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण करके उस पर तेजाब से हमला कर दिया गया। छात्रा की हालत गंभीर होने कारण उसे मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, लेकिन उसकी इलाज दौरान मौत गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना पथरा मुस्तकम गांव की है, जहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण किया गया।

छात्रा के भाई यशवीर ने बताया कि दो अज्ञात युवक घर के दरवाजे पर आए और दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी। जैसे ही छात्रा ने दरवाजा खोला, युवकों ने उसे जबरन उठाकर हैदलपुर के कीकर के जंगलों में ले गए। वहां छात्रा के चेहरे पर तेजाब डाल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हो सकता है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।












