
बैतूल (द स्टैलर न्यूज़)। बैतूल में दीपावली के चलते पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री के 5 गोदामों को सील कर दिया है। बता दे कि पुलिस ने 4 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आगामी नवरात्रि एवं दीपावली पर्व के दौरान चेकिंग एवं अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इस तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल कमला जोशी और एसडीओपी बैतूल शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में बैतूल पुलिस ने ग्राम रेड़वा

स्थित दरवाई पटाखा फैक्ट्री से 25,000 रस्सी बम और 60 किलोग्राम खुला बारूद जब्त किया। इसके अलावा फैक्ट्री के 5 गोदामों को सील कर दिया है। आरोपी राजेश दरवाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिकों और पटाखा व्यापारियों को शासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है। आम जनता से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की जानकारी दें और कार्रवाई में सहयोग करें।












