Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur मूक बधिर बच्चे को उसके घर पाकिस्तान भेजने के लिए केन्द्र सरकार...

मूक बधिर बच्चे को उसके घर पाकिस्तान भेजने के लिए केन्द्र सरकार गंभीर: खन्ना

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पाकिस्तानी मूक बधिर बच्चे को जल्द से जल्द उसके घर पाकिस्तान भेजने के लिए पूर्व सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना पूरी गंभीरता से केंद्र सरकार के सहयोग से प्रयास कर रहे हैं। इस संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए अविनाश राय खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि गत दिनों समाचार पत्रों में एक खबर प्रकाशित हुई थी जिसमें इस बच्चे के जुवेनाईल जेल में होने के बारे में बताया गया था।

Advertisements

इस समाचार को पढक़र श्री खन्ना ने जुवेनाईल जेल का दौरा किया तथा इस बच्चे के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर केंद्रीय विदेश मंत्रालय को इस संबंध में पत्र लिखा था जिसके जवाब में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री विजय कुमार सिंह ने पत्र लिखकर श्री खन्ना को बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को पाकिस्तान हाई कमिशन के साथ उठाया है।

केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह बताया कि इस बच्चे को उसके घर पहुंचाने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्रालय गंभीर है तथा निरंतर पाकिस्तान हाई कमिशन के संपर्क में है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान हाई कमिशन की प्रतिक्रि या के पश्चात इस बच्चे की राष्ट्रीयता तथा इसके घर का पता चल पाएगा और जल्द यह बच्चा अपने घर वापिस जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here