
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। लाडवा सीट से भाजपा प्रत्याक्षी नायब सिंह सैनी ने जीत हासिल की है। वहीं पूर्व कांग्रेस के विधायक मेवा सिंह की करारी हार हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम नायब सैनी को चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने पर बधाई दी है।

नायब सैनी ने अपनी इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया है। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी की जीत है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नीतियों के प्रति जनता का समर्थन है।











