Wednesday, October 28, 2026
Home Latest मालगाड़ी से टकराई एक्सप्रेस ट्रेन, यात्री विशेष ट्रेन से दरभंगा रवाना

मालगाड़ी से टकराई एक्सप्रेस ट्रेन, यात्री विशेष ट्रेन से दरभंगा रवाना

चेन्नई (द स्टैलर न्यूज़)। चेन्नई के समीप कावरापेट्टई में बागमती एक्सप्रेस के गतरात्रि एक मालगाड़ी से टकरा गई। दक्षिणी रेलवे ने यह जानकारी दी। रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 12578 मैसुरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को रात करीब साढ़े आठ बजे एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गयी थी और यात्रियों को बसों से पोन्नेरी और फिर दो ईएमयू विशेष ट्रेन से चेन्नई सेंट्रल ले जाया गया।

Advertisements

दक्षिणी रेलवे के महाप्रबंधक आर एन सिंह ने बताया, ‘‘उसे यहां (कावरापेट्टई स्टेशन) पर नहीं रुकना था। चालक उचित तरीके से सिग्नल का पालन कर रहा था, लेकिन ट्रेन को मुख्य लाइन में जाना था। इसके बजाय वह लूप लाइन में चली गयी, यहीं गड़बड़ी हुई।” उन्होंने बताया कि करीब सात से आठ लोगों को चोटें आयी हैं। फिलहाल जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here