
लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना में देर रात चीमा चौक नजदीक मर्सिडीज और ब्रेजा कार में टक्कर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में दोनो गाड़ियों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी देते मर्सिडीज कार चालक के दोस्त जसप्रीत ने बताया कि वह और उसका दोस्त दोनो कार में घुमने निकले थे और इस दौरान तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिस कारण मर्सिडीज कार का सामने वाला शीशा और बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक के माथे पर चोट लग गई।

यह हादसा इतना भयानक था कि ब्रेजा कार टक्कर के बाद तीन बार सड़क पर घुम कर गिरी। वहीं ब्रेजा कार चालक के करीबी अमनदीप ने बताया कि मर्सिडीज कार भी तेज रफ्तार में थी और संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल घायलों का ईलाज चल रहा है और पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।











