
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटाघर में आयोजित मैगा पीटीएम का निरीक्षण करने के लिए जिलाधीश कोमल मित्तल स्कूल पहुंची। और उन्होंने अभिभावकों से भेंटकर उनके अनुभव एवं शिक्षा के स्तर में सुधार संबंधी बातचीत की। जिलाधीश ने बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निधारित करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (स.स.) ललिता अरोड़ा, डीआरपी अंकुर सूद, स्कूल प्रिंसिपल करण शर्मा ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल, चाट और रंगोली संबंधी लगाई गई प्रदर्शनी का जिलाधीश को अवलोकन करवाया, जिसकी जिलाधीश द्वारा सराहना की गई।

इस अवसर पर सीमा सैनी, रोशन लाल राज कुमारी, जतिंदर सिंह, हीना कुमारी, सतिंदर कौर, पूजा शर्मा, प्रमोद शंगर, ममता, नवीन, भूपिंदर सिंह, प्रवीण कुमार, हरकमल सिंह, मनप्रीत सिंह, विनोद कुमार, सुरजीत कौर, मुनीशा कुमारी, कमलजीत कौर, रवि कुमार, मनदीप कौर, अमनदीप सैनी, कमलेश रानी, पूनम, गुरप्रीत कौर व अन्य उपस्थित रहे।












