Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच एवं टेस्ट निःशुल्क...

सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच एवं टेस्ट निःशुल्क किए जाते हैं: सिविल सर्जन शगोत्रा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन होशियारपुर डाॅ. पवन कुमार शगोत्रा ​​के दिशा-निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जिला भर में स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए विशेष जांच शिविरों का आयोजन किया गया। सिविल अस्पताल होशियारपुर, एसडीएच दसूहा, मुकेरियां, गढ़शंकर और सभी सीएचसी और ब्लॉक पीएचसी में आयोजित इन शिविरों के दौरान गर्भवती महिलाओं, विशेषकर खतरे के लक्षण वाली गर्भवती महिलाओं के सभी परीक्षण मुफ्त किए गए।

Advertisements

सिवल सर्जन ने इस बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि अगर गर्भवती महिला की गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से जांच की जाए तो उसकी डिलीवरी सुरक्षित और आसान हो जाती है। इसलिए सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान समय पर अपनी सभी चेकअप और डॉक्टर द्वारा बताई गई सभी जांचें करानी चाहिए ताकि खतरे के लक्षण वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान की जा सके और समय रहते उनका इलाज किया जा सके। आशा कार्यकर्ताओं को जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें इन शिविरों में लाना चाहिए ताकि गर्भवती माताओं को समय पर आवश्यक परीक्षण और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करके प्रसव के दौरान होने वाले जोखिमों से बचाया जा सके और सुरक्षित प्रसव कराया जा सके।

उन्होंने अधिक जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन (सीजेरियन सेक्शन) और सामान्य प्रसव बिल्कुल मुफ्त किया जाता है और महिला की विशेष देखभाल की जाती है। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन और दवा बिल्कुल मुफ्त है। इन विशेष शिविरों के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है और उन्हें प्रसव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here