Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur सिविल अस्पताल में लोगों को जानबूझकर किया जा रहा है परेशानः दिनेश...

सिविल अस्पताल में लोगों को जानबूझकर किया जा रहा है परेशानः दिनेश पप्पू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बहुजन समाज पार्टी की ओर से सिवल हस्पताल होशियारपुर के खिलाफ धरना प्रदर्शन दिनेश पप्पू तथा वरिन्दर बद्धण शहरी प्रधान की अध्यक्षता में किया गया जिसमें विशेष तौर पर बसपा नेता मनिंदर सिंह शेरपुरी सचिव बसपा पंजाब, सुखदेव सिंह बिट्टा पूर्व प्रदेश कमेटी मैंबर, यूथ नेता दर्शन लद्धड़ उपस्थित हुये। बसपा नेताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि सिविल अस्पताल में बड़े स्तर पर डेंगू फैल रहा है तथा पानी की लीकेज भी बड़े स्तर पर हो रही है। मरीज़ों को भी बिना वजह रैफर करके परेशान किया जाता है। त्योहारों के कारण शहर के अन्दर मिलावट भी ज़ोरों पर हो रही है तथा लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है पर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

Advertisements

बसपा ने सिविल अस्पताल के खिलाफ किया एक दिन का धरना प्रदर्शन

बसपा नेताओं ने चेतावनी देते हुये कहा कि अभी तो धरना केवल 10 बजे से 4.00 बजे तक लगाया गया है अगर हमारी मांगों की ओर जल्दी ध्यान न दिया गया तो बसपा की ओर से बड़े स्तर पर सिवल सर्जन की कोठी के आगे पक्का धरना लगाया जायेगा। इस अवसर पर अन्यों के इलावा सतीष पाल, संदीप सिंह, रंधावा सिंह, रिंकी कमालपुर, बलविन्दर सिंह, राकेश कुमार अटवाल, संजीव कुमार, मोनी बोहरा, कमलजीत, सुरिन्दर पाल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here