
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सात शूटर्स को गिरफ्तार किया है। यह लोग हरियाणा में एक मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाले थे। इससे पहले ही स्पेशल सेल की टीम ने इन्हें दबोच लिया।

आरोपियों के पास से 6 पिस्टल और कारतूसों की बरामदगी की गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ काम कर रही है। बिश्नोई गैंग के खिलाफ देश भर में कार्रवाई कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।











