Saturday, October 24, 2026
Home Jammu & Kashmir सैन्य वाहन पलटने से 1 जवान की मौ-त, 8 घायल

सैन्य वाहन पलटने से 1 जवान की मौ-त, 8 घायल

जम्मू कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में एक सैन्य वाहन के पलटने से एक सैनिक की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में आठ अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना कुलगाम में एक ऑपरेशनल मूव के दौरान हुई। यह हादसा कुलगाम के दाम्हल हंजिपोरा में यह हादसा हुआ।

Advertisements

अधिकारियों ने बताया कि एक सेना का वाहन पलट गया, जिससे एक जवान की जान चली गई और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मृत जवान की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here