Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज में ’’भारतवर्ष में विवाह एवं परिवार’’ नामक किताब का रिवियू...

सरकारी कॉलेज में ’’भारतवर्ष में विवाह एवं परिवार’’ नामक किताब का रिवियू किया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर जी की अध्यक्षता में हिन्दी विभाग के मुखी प्रो.विजय कुमार ने के.एम.कापड़िया की लिखी हुई पुस्तक ’’भारतवर्ष में विवाह एवं परिवार’’ नामक पुस्तक का सरकारी निर्देशानुसार रिवियू किया तांकि विद्यार्थियों को हमारे समाज में चली आ रही विवाह तथा परिवार की परंपरा से अवगत् करवाया जा सके।

Advertisements

’’भारतवर्ष में विवाह एवं परिवार’’ नामक पुस्तक को आधार बनाकर प्रो.विजय कुमार ने लम्बे समय से चली आ रही वैवाहिक परंपरा तथा पारिवारिक परंपरा के बारे में जानकारी देते हुये वर्तमान जीवन में आये हुये बदलाव सम्बन्धी स्पष्टीकरण किया। उन्होंने सतयुग, त्रेता, दवापर तथा कलयुग में पैदा हुई प्रमुख शख्सियतों की उदाहरणें देकर आज के जीवन में आये हुये रीति-रिवाजों के माध्यम द्वारा स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि विवाह तथा परिवार के साथ उचित सम्बन्ध समय के अनुसार बनाकर ही हम सुखी तथाा खुशहाल जीवन गुज़ार सकते हैं। डॉ.निती शर्मा, डॉ.तजिन्दर कौर तथा निर्मल सिंह भी विद्यार्थियों के साथ शामिल हुये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here