Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur जिलाधीश की ओर से ई-एपिक काउंटर की शुरुआत

जिलाधीश की ओर से ई-एपिक काउंटर की शुरुआत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के सेवा केंद्र में ई-एपिक  के.आई.ओ.एस.के के काउंटर की शुरुआत की। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल भी उनके साथ मौजूद थे।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 16 नवंबर 2020 के बाद दर्ज हुए नए वोटर अपना वोटर कार्ड भारतीय चुनाव आयोग की वैबसाइट nvsp.in या वोटर हैल्पलाइन एप के माध्यम से अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी वोटर को किसी किस्म की मुश्किल आती है तो वह जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के सेवा केंद्र में स्थापित काउंटर नंबर 17 पर जाकर अपना ई-एपिक डाउनलोड करवा सकता है।

उन्होंने बताया कि जिन वोटरों के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, उनकी सुविधा के लिए ई-के.वाई.सी की सेवा भी जल्द शुरु की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार चुनाव हरमिंदर सिंह, चुनाव कानूनगो सुखदेव सिंह, दीपक कुमार, हरप्रीत कौर, लखवीर सिंह, राजन मोंगा, जसप्रीत, शाइनी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here