
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। नेशनल हाईवे नम्बर 3 के निर्माण के वक्त टूटी पाईप लाइन को निर्माण कंपनी द्वारा 15 दिनों से न जोड़े जाने पर लोग पानी को तरस गए हैं। ग्राम पंचायत बारी के तहत झणिककर गांव के लोग इसके विरोध में सड़क पर उतर आए। निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर और वाटर एंड इलेक्ट्रिसिटी विंग के इंचार्ज अनन्य सिंह द्वारा ग्रामीणों को शीघ्र पाइप लाइन जोड़ने का आश्वासन दिए जाने पर लोग घरों को चले गए।

आपको बता दें कि निर्माण कार्य के दौरान पेयजल पाइपें टूट गई थी जिस पर आधी पाइपें जोड़ दी गई और करीब 25 घरों का कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। ग्रामीणों के बार बार आग्रह के बावजूद जब निर्माण कंपनी ने नहीं सुनवाई की तो विरोधस्वरूप ग्रामीण शनिवार को सड़क पर उतर आए।
ग्रामीणों ध्यानसिंह मुसाफिर,जोगेंद्र , रमेश, कृष्ण कुमार , कुलवंत, वार्ड सदस्य पूनम कुमारी, तारा देवी, रेखा देवी, रतनी देवी, सिमरो देवी इत्यादि ने बताया कि उन्हें। करीब 15 दिनों से पेयजल नहीं मिल रहा है। निर्माण कंपनी के लोग बात ही नहीं सुनते ।
इस बारे निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर और श्रीकांत और वाटर एंड इलेक्ट्रिसिटी विंग के इंचार्ज अनन्य सिंह ने बताया कि लोगों की दिक्कत दूर करने के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया है। जल्दी ही पानी के सभी कनेक्शन बहाल कर दिए जाएंगे।












