Tuesday, October 27, 2026
Home Latest स्पेन में अचानक आई बाढ़, कई लोग हुए लापता

स्पेन में अचानक आई बाढ़, कई लोग हुए लापता

स्पेन (द स्टैलर न्यूज़)। स्पेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में अचानक बाढ़ आने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि बाढ़ के चलते स्पेन में हालात बेहद भयावह बने हुए हैं। स्पेन के अधिकारियों ने कई लोगों के लापता होने की सूचना दी है। बाढ़ ने दक्षिण में मलागा प्रांत से लेकर पूर्व में वेलेंशिया तक तबाही मचा दी है। स्कूल कक्षाएं और खेल कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। पार्कों को भी बंद कर दिया गया है। वेलेंसिया हवाई अड्डे पर उतरने वाली 12 उड़ानों को स्पेन के अन्य शहरों की ओर मोड़ दिया है। मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ की वजह से लोगों का अपने घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया है।

Advertisements

इतना ही नहीं बाढ़ के कारण इमारतों में पानी भर गया है। गाड़ियां बाढ़ के पानी में बह गई हैं। पुलिस और बचाव सेवाओं ने लोगों को घरों और कारों से बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। पीएम पेड्रो सांचेज़ ने एक्स पर लिखा, “मैं हाल के घंटों में लापता लोगों और बाढ़ हुई क्षति की रिपोर्टों पर नजर रख रहा हूं। उन्होंने लोगों से अधिकारियों की सलाह मानने का आग्रह किया है। स्पेन की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, देश में बृहस्पतिवार तक तूफान का असर बरकरार रहने का पूर्वानुमान है। लोगों को सावधान रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here