
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रीस में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान धरमिंद्र सिंह लक्की उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धरमिंद्र 5 साल पहले ग्रीस रोजी-रोटी के लिए ग्रीस गया था।

जानकारी देते धरमिंद्र के दोस्त ने बताया कि धरमिंद्र का शव समुद्र किनारे पड़ा मिला और 3 दिन पहले ही उसने पुरानी नौकरी छोड़ी थी। फिलहाल अभी तक उसकी मौते के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिवार ने धरमिंद्र का शव भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय से अपील की है।












