Friday, October 9, 2026
Home Latest जन्मदिन की पार्टी से वापिस घर लौट रहे 2 युवकों की सड़क...

जन्मदिन की पार्टी से वापिस घर लौट रहे 2 युवकों की सड़क हादसे दौरान मौत, 3 घायल

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के जमुई के मुख्य मार्ग पर नरियाना पुल के समीप देर रात भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतकों की पहचान उज्जवल कुमार उर्फ रौनक निवासी गांव अयोध्या और गौरव कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते रविवार को रौनक का जन्मदिन था और वह अपने 5 दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहा था। बर्थडे पार्टी खतम होने के बाद वह सभी अपने दोस्त अंशु को छोड़ने के लिए अलग-अलग बाइक पर सवार होकर भंडरा जा रहे थे।

Advertisements

इसी दौरान जब वह नरियाना पुल के करीब से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रही पिकअप ने उनके वाहन को चकमा दिया। जिस कारण उन सभी की बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पर बने रेलिंग को तोड़ते हुए गहरे गड्ढे में जा गिरी और वह सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनको घायल हालत में अस्पताल दाखल करवाया गया। जहा पर रौनक और गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंशु, सुजय कुमार तथा शिवम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका ईलाज जमुई के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here