Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. जतिंदर भाटिया ने सरसों तेल की फैक्ट्री की...

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. जतिंदर भाटिया ने सरसों तेल की फैक्ट्री की जांच की

The Stellar News Logo

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माननीय कमिश्नर फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब डा. अभिनव त्रिखा और सिविल सर्जन होशियारपुर डा. पवन कुमार शगोत्रा ​​के निर्देशानुसार सेहतमंद पंजाब के तहत जिले में लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा होशियारपुर जिले के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की जा रही है। इसी के चलते जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. जतिंदर भाटिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार के नेतृत्व में होशियारपुर शहर के साईं बाबा मंदिर के सामने अमृत नगर स्थित सरसों ऑयल फैक्ट्री में छापेमारी की गई। जिस के चलते फैक्ट्री के लाइसेंस की जाँच की गई जिस में कई खामीयां पाई गई।

Advertisements

इस संबंधी मालिकों को नोटिस जारी किए गया और उन्हें अपना लाइसेंस सही कराने के लिए कहा गया। सरसों के तेल का एक नमूना भी लिया गया जिसे निरीक्षण के लिए खाद्य प्रयोगशाला खरड़ भेजा गया है। इस मौके पर बातचीत करते हुए डा. जतिंदर भाटिया ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदार को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी दुकान में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार अपंजीकृत हैं वे जल्द से जल्द पंजीकरण करा लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here